ब्रेकिंग न्यूज़:बिना हेलमेट बाइक चला रहे नाबालिग की दुर्घटना में मौत, एक घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बरडीहा के 16 वर्षीय दुर्गेश रजवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी उमेश रजवार का पुत्र दुर्गेश रजवार और उसी गांव के जाकिर अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र जमायत अंसारी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मेराल थाना क्षेत्र के बांका राजहरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश रजवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे जमायत अंसारी को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। दुर्गेश तीन भाइयों में मंझला था, जबकि उसका छोटा भाई दिव्यांग है। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे, और टक्कर के दौरान दुर्गेश के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस मामले में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल बरडीहा थाना क्षेत्र से बाहर है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई मेराल थाना पुलिस करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!