मंडल डैम नहीं, झारखंड में विस्थापन का बांध बन रहा है- धीरज दुबे

Location: Garhwa

गढ़वा: मंडल डैम परियोजना को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट व केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सांसद विष्णु दयाल राम पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे जनहित की बजाय ग़लत दिशा में प्रयासरत हैं।

धीरज दुबे ने कहा कि यह परियोजना झारखंड के गढ़वा और पलामू ज़िलों में बन रही है, लेकिन इसका अधिकांश पानी बिहार को भेजने की योजना है। ऐसे में सवाल उठता है कि झारखंड को क्या मिलेगा? उन्होंने कहा, “क्या हम सिर्फ़ विस्थापन, जंगल कटाई और पर्यावरणीय क्षति सहने के लिए हैं?”

उन्होंने आरोप लगाया कि सैकड़ों ग्रामीणों की ज़मीन छीनी जा रही है, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही। सांसद विष्णु दयाल राम केंद्र सरकार के दबाव में मंडल डैम को ज़बरन थोप रहे हैं।

धीरज दुबे ने चेताया कि बिना उचित मुआवज़ा, पुनर्वास नीति और नुक़सान के आकलन के अगर इस दिशा में कदम बढ़े तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पलामू टाइगर रिजर्व के आसपास है, जिससे वन्यजीवों की जैवविविधता पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने मांग की कि इस योजना पर पुनर्विचार किया जाए और वैकल्पिक विकास मॉडल पर काम हो, जो स्थानीय संसाधनों से हो और बिना विस्थापन के क्षेत्र का विकास करे।

उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन अगर इसकी कीमत जनता की बेदखली और पर्यावरण की बर्बादी है, तो सवाल उठना लाज़मी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!