कॉफी विद एसडीएम” में लोकतांत्रिक संवाद, राजनीतिक दलों ने रखे विकास और निर्वाचन से जुड़े सुझाव

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” की कड़ी में बुधवार को छह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास, निर्वाचन प्रक्रिया और विधि व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर विमर्श हुआ।

एसडीएम ने सभी दलों से अपील की कि वे विधानसभा क्षेत्र के सभी 455 बूथों पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की शीघ्र नियुक्ति करें। उन्होंने बीएलए की योग्यता, प्रक्रिया और जिम्मेदारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा की और आवश्यक फॉर्म मौके पर ही वितरित किए।

बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, शुद्धिकरण और निर्वाचन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस दिशा में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रतिनिधियों ने अवैध बालू खनन, डीजे पर प्रतिबंध, शहरी कचरा निस्तारण, अवैध शराब और स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रशासन को सुझाव दिए। साथ ही, एसडीएम द्वारा सामाजिक सरोकारों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

एसडीएम संजय कुमार ने सभी दलों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और यह संवाद केवल एक बैठक तक सीमित न रहकर लगातार जारी रहेगा।

सहभागी दल: बीजेपी, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, आरजेडी और बसपा।

विचार रखने वालों में शामिल रहे:ओबेदुल्ला अंसारी, तनवीर आलम, विवेकानंद तिवारी, मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, ज्ञानी रामकामाख्या नारायण सिंह


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!