भूमि विवाद में मारपीट, युवक घायल

Location: Manjhiaon


मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में लेभरी गांव निवासी जगन्नाथ रजवार के 26 वर्षीय पुत्र विनोद रजवार घायल हो गए। उनका इलाज मझिआंव रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
घायल विनोद रजवार ने बताया कि वह सुबह अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही संतोष रजवार के पुत्र चैंतू रजवार एवं उसकी पत्नी सुहागा देवी लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह घर से बाहर निकले, आरोपियों ने उनके माथे पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनका माथा फट गया और वह घायल होकर गिर पड़े।
विनोद रजवार ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी रैयती जमीन पर आरोपी पक्ष अपना दावा करते हुए कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी पक्ष द्वारा उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना की जा चुकी है, जिसकी सूचना थाना को दी गई थी।
घायल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल को थाना से इंजुरी काटकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घायल की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!