भवनाथपुर, मझिआंव-बरडीहा और रमना — में बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति बैठक

Location: भवनाथपुर, रमना,मझिआंव


गढ़वा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—भवनाथपुर, मझिआंव, बरडीहा और रमना—में आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों व सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

भवनाथपुर: थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शोभा देवी और अंचलाधिकारी शंभू राम ने संयुक्त रूप से की। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए सौहार्द बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी। किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न हिंदू-मुस्लिम संगठनों के लोगों ने अपने विचार रखे और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

मझिआंव और बरडीहा: दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पिस कमेटी की बैठकें हुईं। मझिआंव थाना में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक ने की, जबकि बरडीहा में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में नमाज के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और प्रमुख ईदगाहों में व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का समर्थन किया।

रमना: थाना परिसर में आयोजित बैठक में बीडीओ सह सीओ विकास पांडेय ने कहा कि बकरीद त्याग और समर्पण का पर्व है, इसे मिलजुल कर मनाना हमारी सांस्कृतिक परंपरा है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने सभी से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही।

इन बैठकों में संबंधित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न दलों के स्थानीय नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांति, एकता और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का संदेश दिया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!