भवनाथपुर: बाइक दुर्घटना में महिला व दो बच्चों सहित चार घायल, एक गंभीर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर

भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग पर भगवान घाटी के समीप रविवार को एक बाइक दुर्घटना में महिला और दो बच्चों सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के पेशका गांव निवासी ममता देवी, उनके 3 वर्षीय पुत्र पीयूष विश्वकर्मा, 2 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी और केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर निवासी छोटू विश्वकर्मा शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवनाथपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार ने गंभीर रूप से घायल बालक पीयूष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रविवार दोपहर छोटू विश्वकर्मा अपनी बहन ममता देवी और उसके दोनों बच्चों को बाइक से दासीपुर से मेराल के पेशका गांव, ससुराल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भगवान घाटी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सभी सवार घायल हो गए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!