भवनाथपुर टाउनशिप सेल डीएवी में शताब्दी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ आगाज

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर टाउनशिप सेल डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 का उद्घाटन विद्यालय केअध्यक्ष मनोज कुमार महाप्रबंधक सेल झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय निदेशक जी एन खान ,सेल अधिकारी एस यू मेदा , बुलू दिगल डीएवी गढ़वा प्रिंसिपल एक चौबे , डीएवी सिमडेगा प्रिंसिपल सुजय कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इससे पूर्व समागत सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ के द्वारा डीएवी भवनाथपुर के प्रिंसिपल आर सचदेवा ने स्वागत व अभिनंदन किया ।तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत ,अमृता के द्वारा आयो रे शुभ दिन आयो रे … एकल नृत्य एवं गायत्री मंत्र पर बच्चियों ने अपने नृत्य के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोहा ।इसके बाद मुख्यातिथि के द्वारा ध्वजारोहन कर खेल के शुभारंभ की घोषणा की गई ।खेल शुरू करने से पूर्व विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कुमारी ने सभी बच्चों से शपथ ग्रहण करवाया ।खेल की घोषणा होने के पश्चातअंदर-19 डीएवी भवनाथपुर से डीएवी डालटेनगंज के बच्चों के बीच वॉलीबॉल का मैच खेला गया ।इस खेल में डीएवी भवनाथपुर की टीम 25 -01एवं 25-02 से दोनों सेट जीतकर जीत की ट्रॉफी हासिल की ।इस खेल में बेस्ट प्लेयर के रूप में प्रिया को सम्मानित किया गया ।तथा डीएवी डालटेनगंज के उपविजेता को भी रनर की ट्रॉफी और सिल्वर मेडल दिया गया ।तत्पश्चातअंडर-19 ब्वायज डीएवी भवनाथपुर व डीएवी गढ़वा के बीच वॉलीबॉल का मैच खेला गया जिसमें भावनाथपुर की टीम 25 -11 एवं 25 -00 से विजेता घोषित हुई ।इस खेल में विजेता टीम को गोल्ड मेडल तथा वीनर ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल व रणरट्राफी अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया । सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में रोहित कुमार भवनाथपुर को मेडल दिया गया ।वॉलीबॉल में ही अंदर 17 ब्वायज डीएवी सिमडेगा से डीएवी डालटेनगंज का मैच हुआ ।जिसमें डीएवी डालटेनगंज के बच्चों ने15-13 एवं15 -06 से ट्रॉफी पर कब्जा किया ।विजेता टीम कोसिल्वर मेडलएवं ट्रॉफीतथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों कोसिल्वर मेडल ओवर ट्रॉफीदिया गया ।तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप मेंअनुराग डाल्टेनगंज को अतिथियों के द्वारा मेडल दिया गया ।इसके बाद लड़कियों के हैंडबॉल मैच में डीएवी भवनाथपुर एवं डीएवी डालटेनगंज के बीच मैच कराया गया ।जिसमें भवनाथपुर की बच्चियों ने 3 -0 से इस मैच को जीत कर जीत की ट्राफी पर कब्जा किया ।इस खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कारऐश्वर्या भवनाथपुर ने प्राप्त किया ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!