सरैया के लाभुको ने राशन वितरण नही किए जाने से किया हंगामा

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : पंडरिया पंचायत के सरैया गांव में संचालित चंपा महिला स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष सुनर देवी के द्वारा जविप्र के लगभग 35 लाभुको के बीच पिछले दो से तीन माह का राशन वितरण नही किए जाने से नाराज लाभुको ने रविवार को उक्त जविप्र दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

लाभुको के नाराजगी को देखते हुए चंपा महिला समूह के अध्यक्ष और अन्य सदस्य भाग खड़े हुए। मामले को लेकर लाभूक लाभुक राजेंद्र साह, सुनील साह, सुशीला देवी, गुड्डी देवी, रघुनंदन, पवित्री देवी, इंद्रजीत, लालती देवी, रुनिया देवी, हेवंती देवी, रविंद्र, जीरा देवी, फुलझरिया देवी, तेतरी देवी, शिवकालो देवी, अनिता देवी, रटही देवी, रोहित साह, अखिलेश साह आदि ने बताया कि हमलोग को पिछले दो से तीन माह का राशन नही मिला है। कहा कि डीलर के पति द्वारा माप तौल मशीन पर ईंट और पत्थर रखकर तथा ई पोस मशीन में लाभुको का अंगूठा लगवाकर पर्ची निकालने एवं नगद पैसा लेने के बाद भी लाभुको को अगले माह में राशन देने की बात कह अपना घर भेज देता है। साथ ही जब कभी भी किसी लाभुक को राशन देता भी है, तो प्रति लाभुक एक किलो की दर से राशन काट लिया जाता है। कहा कि जब हमलोग गोलबंद होकर अपना अपना बकाया राशन मांगने पहुंचे तो डीलर द्वारा कहा गया कि अभी राशन खत्म हो गया है, अगले माह में आप सभी का राशन मुहैया करा दिया जायेगा। कहा कि लाभुको द्वारा पर्ची निकालने के बाद राशन वितरण करने पर जोर दिया गया तो अध्यक्ष बाईक पर बैठकर अपने पति के साथ फरार हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!