ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Location: Garhwa

मृतकों का फाइल फोटो



गढ़वा,
गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे।
मृतकों की पहचान महुलिया निवासी 26 वर्षीय राहुल चौधरी (पिता– बिंदु चौधरी) और 26 वर्षीय नंदलाल राम (पिता– महेंद्र राम) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पचपेड़वा के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया, जिससे पिछले एक घंटे से आवागमन पूरी तरह बाधित है। ग्रामीण दोषी चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
महुलिया पंचायत के मुखिया पति बीरेंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों युवक गांव के ही निवासी थे और स्कूल के पास खड़े थे। उन्होंने हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!