खरौंधी प्रखंड का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बीडीओ व सीओ अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Location: Garhwa


गढ़वा
उपायुक्त दिनेश यादव ने बुधवार को खरौंधी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीडीओ व सीओ अनुपस्थित, उपायुक्त नाराज
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और लिखित जवाब देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालयी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, योजनाओं से संबंधित फाइलें, लाभुक सूची एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। साथ ही सभी रजिस्टर एवं अभिलेखों को समय पर अद्यतन रखने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया।
पंचायत भवन में ताले पर नाराजगी
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम राजी में पुराने पंचायत भवन के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता पाया गया, जबकि अन्य कमरों में ताला बंद था। जानकारी मिली कि कुछ कमरों का उपयोग निजी व्यक्ति कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अंचल निरीक्षक को तत्काल ताला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र को सभी कमरों में सुचारू रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया।
आंगनबाड़ी व निर्माण कार्य की समीक्षा
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं और केंद्र नियमित रूप से संचालित होने की जानकारी मिली। उपायुक्त ने बच्चों के पठन-पाठन और पोषण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की बुनियाद हैं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
वहीं चंदनी में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र अधूरा मिलने पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। छात्रों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, यूनिफॉर्म एवं शिक्षकों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया।
भवनाथपुर में भी किया निरीक्षण
वापसी के क्रम में उपायुक्त ने भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!