ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना

Location: रांची

झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने आज पत्रकार वार्ता कर राज्य में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 28 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।
अधिसूचना जारी होने के बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 6 फरवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बैलेट पेपर बजट पेपर पर छापे जाएंगे और नगर निकाय के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!