ब्रेकिंग न्यूज़ :गढ़वा समाहरणालय भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ी दुर्घटना होते-होते टली

Location: Garhwa

गढ़वा: जिले के नवनिर्मित समाहरणालय भवन में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रथम तल स्थित विद्युत केबल रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, जो राहत की बात है।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन प्रभारी मंटू सिंह ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान बेहद गंभीर हो सकता था। दमकल कर्मियों ने पाइपलाइन जोड़ने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे इसकी लपटें अन्य हिस्सों में फैलने से बच गईं।

जानकारी के अनुसार, भवन में पहले से ही अग्निशमन उपकरण लगाए गए थे, लेकिन आपात स्थिति में वे काम नहीं कर सके, जो बेहद चिंताजनक है। इस लापरवाही को लेकर प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि समाहरणालय भवन की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!