Location: पलामू
पलामू चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो पंचायत अंतर्गत केल्हार जंगल में मंगलवार को एक महिला का अर्धजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल चैनपुर थाना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद गांव के चौकीदार मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है।











