ब्रेकिंग न्यूज: बाइक और कार की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के डंडई मुख्य सड़क पर स्थित बना गांव के पास शनिवार रात करीब 11 बजे एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान गोंदा गांव निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें से पंकज विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंझले भाई विवेकानंद विश्वकर्मा ने इलाज के दौरान डाल्टनगंज सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं बड़ा भाई अंबिका विश्वकर्मा (उम्र 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों भाई लवाही गांव में अपनी बहन के यहां एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बना गांव के पास डंडई रोड पर डीलर धर्मेंद्र चंद्रवंशी के घर के समीप उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त कार डंडई निवासी उदय विश्वकर्मा की बताई जा रही है, जो मेराल की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में शराब की बोतलें होने का भी दावा किया है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!