बालू की कीमत पर लगाम: गढ़वा में 18 बालूघाटों की होगी ई-नीलामी, आम जनता को मिलेगी राहत

Location: Garhwa

गढ़वा। जिले में बालू की बढ़ी कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। झारखंड सरकार की बालू खनन नियमावली-2025 के तहत अब गढ़वा जिले के सभी बालूघाटों का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया से होगा। इसके लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कदम से बालू की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और आम नागरिकों को बालू उचित दर पर उपलब्ध हो सकेगा।

जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि जिले में सोन और उत्तरी कोयल नदी से कुल 18 बालूघाट चिन्हित किए गए हैं, जिनकी नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति या एजेंसी को अधिकतम दो बालूघाट ही आवंटित होंगे। यही नियम पूरे राज्य पर लागू होगा।

नई व्यवस्था से बालूघाटों का संचालन व्यवस्थित होगा, वहीं निर्माण कार्य कराने वाले लोगों को बाजार में मनमाने दाम चुकाने से राहत मिलेगी।

बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी चंद्रशेखर पटेल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!