बाबा खोनहरनाथ धार्मिक न्यास कमिटी की बैठक, नई ट्रस्ट मान्यता पर जताई असहमति

Location: Garhwa

गढ़वा (प्रतिनिधि): बाबा खोनहरनाथ धार्मिक न्यास कमिटी से जुड़े लोगों की एक बैठक परसाहा मोड़ स्थित भवन में न्यास अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद द्वारा कमिटी को निरस्त कर “बाबा खोनहरनाथ श्राइन ट्रस्ट” को मान्यता दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया।

बैठक में बताया गया कि इस नए ट्रस्ट में सिद्धेश्वर उपाध्याय को उपाध्यक्ष और अरुण दुबे को सदस्य नियुक्त कर दिया गया है, लेकिन इस बारे में उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने इन पदों को अस्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनका कहना था कि उनके नामों का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

सिद्धेश्वर उपाध्याय ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि एक साजिश के तहत बाबा खोनहरनाथ श्राइन ट्रस्ट (गीजना) द्वारा मंदिर परिसर को भ्रष्टाचार और नशाखोरी का अड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर चंद्रिका तिवारी, हरि दुबे, देवराज उपाध्याय, गोरख दुबे, सतेंद्र दुबे, लक्ष्मण तिवारी, अरुण तिवारी, अरुण दुबे, विपिन तिवारी, अक्षय दुबे, राकेश कुमार दुबे, रामजी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!