बरडीहा में नदी में गिरने से युवती की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका

Location: Manjhiaon

गढ़वा | मझिआंव:
बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार सुबह नदी में गिरने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी लाल बिहारी रजवार की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आरती सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए घर के पास स्थित मुर्दा घटिया नदी गई थी, इसी दौरान वह पानी में गिर पड़ी।

कुछ समय बाद एक अन्य बच्चा शौच के लिए गया तो उसने नदी में एक लड़की को गिरा देखा। सूचना पर परिजन पहुंचे तो शव की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एएसआई छठनाथ राम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मात्र तीन फीट तक पानी होता है और उसमें डूबना मुश्किल है। वहीं, परिजन व ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती को ‘फरका’ (मिर्गी) की बीमारी थी और संभवतः दौरा पड़ने के कारण वह मुंह के बल पानी में गिर पड़ी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता लाल बिहारी रजवार अत्यंत गरीब और भूमिहीन हैं। वे सरकारी जमीन पर बनाए गए अबुआ आवास में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!