कोर्ट आदेश के बाद बेघर हुआ 20 सदस्यीय परिवार, विधायक से लगाई मदद की गुहार

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि):
कांडी प्रखंड के सरकोनी पंचायत अंतर्गत अमस्था टोला निवासी रघुवीर प्रजापति का 20 सदस्यीय परिवार सिविल कोर्ट के आदेश पर 22 सितंबर को अपने घर से बेघर हो गया। भूमिहीन होने के कारण यह परिवार किसी अन्य स्थान पर आश्रय लेने में असमर्थ है।

बेघर होने के बाद पीड़ित परिवार ने कांडी के विधायक नरेश प्रसाद सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी परेशानी साझा की और सहायता की मांग की। विधायक श्री सिंह ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कांडी को निर्देश दिया कि इस भूमिहीन परिवार को जल्द से जल्द सरकारी जमीन चिन्हित कर बंदोबस्ती की जाए तथा उन्हें पट्टा उपलब्ध कराया जाए।

विधायक ने यह भी निर्देश दिया कि अंबेडकर आवास योजना के तहत इस परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाए और इनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुफ्त राशन भी प्रदान किया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!