बंशीधर नगर में विविध घटनाओं की गूंज: सेवा, श्रद्धांजलि, विरोध और आस्था का मिला संगम

Location: Shree banshidhar nagar


🔹 सेवा को श्रद्धांजलि: वरीय एएनएम सुषमा गुप्ता के निधन पर अस्पताल परिवार शोकाकुल

अनुमंडल अस्पताल की वरिष्ठ एएनएम सुषमा गुप्ता के आकस्मिक निधन से अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। 30 वर्षों तक सेवा देने वाली सुषमा गुप्ता को शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
15 सितंबर को अपने आवास परिसर में बेहोश होने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां ब्रेन हैमरेज के बाद गुरुवार देर रात उनका निधन हो गया।
शोक सभा में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी समेत कई चिकित्सक, सहकर्मी व स्टाफ मौजूद रहे। रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।


🔹 स्वस्थ नारी अभियान के तहत मेगा रक्तदान शिविर, 9 लोगों ने किया रक्तदान

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत अनुमंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
इसमें 9 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और पौधे देकर सम्मानित किया।
उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो न केवल जीवन बचाता है, बल्कि शरीर के लिए भी लाभकारी है।
स्वास्थ्य प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल, चिकित्सक संतोष कुमार, राजिया, राजीव कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


🔹 “आई लव मोहम्मद” बैनर पर एफआईआर के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

कानपुर में “आई लव मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम” बैनर लगाने पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में शुक्रवार को चेचरिया स्थित गौसिया मस्जिद से अंबालाल पटेल बालिका विद्यालय तक मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया।
प्रदर्शन जुम्मे की नमाज़ के बाद हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
सदर तौहिद खान ने इसे संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया, वहीं सरपरस्त शमीम खान ने कहा कि “हमारे नबी से मोहब्बत हमारे ईमान का हिस्सा है।”
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही।


🔹 राजा पहाड़ी शिव मंदिर में महाभंडारा प्रारंभ, 18 महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

विश्वविख्यात राजा पहाड़ी शिव मंदिर में शुक्रवार को महाभंडारे की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत 18 ऐसे व्यक्तियों की तस्वीर के अनावरण से हुई, जिन्होंने मंदिर के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया था।
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने पुजारी रामचंद्र पाठक को मंदिर की तस्वीर व प्रसाद देकर सम्मानित किया।
महाभंडारे का प्रसाद अब प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक वितरित किया जाएगा।
मंदिर सचिव नंदलाल प्रसाद, रघुराज पांडेय, कामता प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!