बनपुरवा में होली मिलन समारोह, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी बोले – होली भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक

Location: Garhwa

गढ़वा :होली का त्योहार लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द में बांधने का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उक्त बातें गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार रात सदर प्रखंड के बनपुरवा गांव में बाबा मोती क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोग अपने धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक हैं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है और आने वाले समय में पूरी दुनिया में इसका प्रभाव दिखेगा।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे ने कहा कि जब भी सनातन धर्म पर किसी ने आघात करने की कोशिश की है, उसे करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोगों ने धर्म विरोधी ताकतों का डटकर सामना किया है और आगे भी करेंगे।

इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध गायक सुदर्शन यादव और उनके साथियों ने हिन्दी व भोजपुरी के पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद “होली खेले रघुबीरा अवध में…” और “रंग बरसे भीगे चुनर वाली…” जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूम उठे।

समारोह में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, मंगलमूर्ति तिवारी, समाजसेवी चुनमुन दुबे, ब्रजेशधर दुबे, सत्येंद्र दुबे, मनोज दुबे, संजीव दुबे, गोरखनाथ दुबे, अरुण दुबे, सुनील चंद्रवंशी, मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!