बंशीधर महोत्सव को लेकर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: आगामी बंशीधर महोत्सव को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मेन रोड से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह अभियान भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर से शुरू होकर बीएसएनएल एक्सचेंज तक चला।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि पहले ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा सामान सड़क पर रखने के कारण प्रशासन को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाना पड़ा। कुछ दुकानों के आगे रखे सामानों को जब्त कर लिया गया, हालांकि सख्त चेतावनी देकर बाद में उन्हें वापस कर दिया गया

18 मार्च को भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा, जिसमें बंशीधर मंदिर जाने वाले मार्ग और एनएच-75 के किनारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा

इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर आशीष कुमार सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!