बंशीधर नगर व्यवहार न्यायालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, न्यायाधीशों ने लिया योग सत्र में भाग

Location: Garhwa

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, योग प्रशिक्षक ने कराए विविध आसन और बताया स्वास्थ्य लाभ

बंशीधर नगर (गढ़वा) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, श्री बंशीधर नगर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम अरविंद कच्छप, सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश बेहरा, सिविल जज सीनियर डिवीजन टू राकेश रोशन, तथा प्रभारी न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार नापित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “योग को जीवनशैली में शामिल कर हम निरोग और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि योग मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है, और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

योग सत्र में योग प्रशिक्षक शैलेश कुमार शुक्ल द्वारा सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, वज्रासन, मंडूकासन, अर्ध कटिचक्रासन, त्रिकोणासन समेत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने इन आसनों के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!