प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन: 30 खिलाड़ियों ने सीखा वॉलीबॉल का तकनीकी कौशल

Location: Garhwa



झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था दस दिवसीय शिविर

गढ़वा। झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका प्रभात रंजन तिवारी ने निभाई, जबकि सहायक प्रशिक्षक के रूप में रमाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया और वॉलीबॉल के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को गहराई से सीखा। समापन समारोह के अवसर पर गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र पाठक, बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री किशोर कुणाल एवं युवा नेता श्री सन्नी चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया, वहीं प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान के लिए सराहना व्यक्त की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री शैलेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे शिविर में सीखी गई बातों का नियमित अभ्यास करते रहें, ताकि वे भविष्य में जिले और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ का सहयोग खिलाड़ियों के साथ सदैव बना रहेगा।

समापन अवसर पर संघ के सचिव श्री ओमप्रकाश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी अंशु दुबे, समर रज़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!