पुलिस हिरासत में मौत मामला: राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय की मांग

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिला अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के प्रतिनिधि नावा बाजार पहुंचे और मृतक महफूज अहमद के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को न्याय मिलने तक हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आफताब आलम ने आरोप लगाया कि नावा बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के संदेह में महफूज अहमद को गिरफ्तार कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी, शमशाद अंसारी, शोएब अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!