पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण, स्टेट एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर, गढ़वा: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की SPMU-QE (स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट क्वालिटी एजुकेशन) की एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शुक्रवार को प्रखंड के चितविश्राम स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल वाटिका सहित सभी कक्षाओं में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
करीब तीन घंटे तक विद्यालय में रहीं उमी पांडेय ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ संवादात्मक और सहभागी शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की। बाल वाटिका में उन्होंने हाव-भाव और खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और आईसीटी लैब का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय की गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं में “प्रिंट रिच इन्वायरनमेंट” विकसित किया जाए, विशेषकर बाल वाटिका में इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही बच्चों के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पर जोर देते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक से शौचालय, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उमी पांडेय ने विद्यालय परिसर में चंदन का पौधा भी लगाया। उन्होंने प्रधानाध्यापक, बीआरपी, सीआरपी तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का कार्य संतोषजनक है, हालांकि गुणवत्ता सुधार की अभी भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
उन्होंने इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा भीषण गर्मी में किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों की विशेष प्रशंसा की।
इस मौके पर बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय समेत कमलेश पांडेय, अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, प्रियंका पाण्डेय, तनवीर आलम और पूनम कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!