पागल कुत्तों का आतंक: मानसिक रूप से कमजोर 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर : शहर और ग्रामीण इलाकों में पागल कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कई मासूम व राहगीर इनके शिकार बन चुके हैं। ताजा मामला पांडू थाना क्षेत्र के कुंडवा गांव से सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से कमजोर 12 वर्षीय बालक को पागल कुत्तों ने बुरी तरह घायल कर दिया।

पीड़ित नजरे आलम, कुंडवा निवासी नईमुद्दीन अंसारी का पुत्र है। शनिवार की सुबह वह अकेले घर के बाहर था, तभी आधा दर्जन पागल कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोंच-नोंच कर काट डाला। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और तत्काल पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा व पागल कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!