पांच साल पुराना वीडियो वायरल कर एएसआई अभिमन्यु सिंह की छवि धूमिल करने की साजिश

Location: पलामू


मेदिनीनगर : पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के खिलाफ साजिश रचते हुए शरारती तत्वों ने उनका 5 वर्ष पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। यह वीडियो वर्ष 2019-20 का है, जब अभिमन्यु सिंह टिओपी-3 थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।

वीडियो में उन्हें एक शादी समारोह में देखा गया, जिसमें टेबल पर शराब के ग्लास रखे हुए थे, लेकिन वीडियो में स्वयं अभिमन्यु सिंह किसी अनुचित गतिविधि में संलिप्त नहीं दिख रहे हैं। इस संबंध में एएसआई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वे उस दिन रात्रि गश्ती पर थे, जब कुछ परिचित लोगों के आग्रह पर कुछ समय के लिए शादी समारोह में शामिल हुए थे। दुर्भाग्यवश, यह एक सोची-समझी साजिश थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने शराब पी थी और न ही कोई गलत आचरण किया था। मात्र बातचीत सुनने के प्रयास में वे एक महिला के पास झुके थे, जो कैमरे में गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया। सिंह ने यह भी बताया कि एसपी अजय लिंडा के समय पर ही उन्हें वीडियो के आधार पर थाने से हटा दिया गया था।

जनता और मीडिया जगत जानता है कि अभिमन्यु सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों पर शिकंजा कसने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!