पत्नी को पीटकर अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल वाले, रेलवे स्टेशन पर रोती मिली महिला

Location: पलामू

मेदिनीनगर। नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको निवासी संतोष कुमार ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी अन्नू कुमारी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घायल अन्नू को इलाज के लिए मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में लाए, लेकिन अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

ससुरालवालों के भाग जाने के बाद अन्नू कुमारी किसी तरह से अस्पताल से निकलकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां बैठकर रोने लगी। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अन्नू कुमारी दर्द से कराहती मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अन्नू कुमारी के भाई विवेक कुमार और बहन मनोरमा कुमारी अस्पताल पहुंचे और उसकी देखरेख में इलाज करवा रहे हैं। वहीं, मामले की सूचना पाकर अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!