पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

Location: Garhwa

गढ़वा:
भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गई।

मुख्य वक्ता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि “सुविधाओं में पला बढ़ा व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है, लेकिन अभावों में रहकर शिखर को छूना असाधारण उपलब्धि है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ही महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि पंडित जी ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल होने के बावजूद समाजसेवा को प्राथमिकता दी और जनहित में कार्य करना चुना।

भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आज आम जनता को मिल रहा है।”

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन जनसेवा, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन उदय कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, मनीष गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, गौरी बिंद, रितेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!