नवोदय विद्यालय के छात्रों का सीआरपीएफ कैंप भ्रमण, आधुनिक हथियारों और सुरक्षा प्रणाली की ली जानकारी

Location: Garhwa

गढ़वा: जवाहर नवोदय विद्यालय, गढ़वा के 73 विद्यार्थियों ने 172 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को आधुनिक हथियारों, नाइट विजन डिवाइस, गोला-बारूद सहित कई रक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने भोजनालय, सभागार, व्यायामशाला, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, अस्पताल और खेल मैदान का दौरा किया। वहां मौजूद जवानों ने उन्हें सीआरपीएफ की कार्यप्रणाली और चुनौतियों के बारे में बताया।

वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कुलदीप कुमार ने सीआरपीएफ की ड्यूटी और उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी, जबकि उप-कमांडेंट श्री उमा रामेश्वरम ने बुढ़ा पहाड़ पर कैंप स्थापना के इतिहास को तस्वीरों के माध्यम से समझाया।

छात्रों ने जवानों से सवाल पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया। इसके बाद सीआरपीएफ की गौरव-गाथा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

छात्रों ने जवानों के साथ वक्त बिताया, कैंप में जलपान का आनंद लिया और सुरक्षा बलों के जीवन को करीब से समझा। 172वीं वाहिनी के जवानों ने भी छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना की

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!