नपं के प्रत्याशियों को किया गया प्रशिक्षित

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों को प्रखंड सभागार में नोडल पदाधिकारी, व्ययन श्रवण कोषांग गढ़वा के प्रशांत मिंज के द्वारा प्रशिक्षण दी गई। इस प्रशिक्षण में अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षदों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव से संबंधीत आय व्यय का लेखा-जोखा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।जिसमें बताया गया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में आचार संहिता की धारा लगाई गई है ।जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने, चुनाव चिन्ह का प्रतीक को मतदाताओं को प्रलोभन नहीं देने,पुरे चुनाव का लेखा-जोखा तीन टर्म में दिया जाने का निर्देश दी गई। जिसमें समय निर्धारित की गई,12 फरवरी, 16 फरवरी एवं 20 फरवरी,इन तिनों तिथियों को चुनाव में किये गये खर्च का लेखा जोखा का हिसाब देने, साथ ही सभी प्रत्याशियों को यह भी बताया गया कि चुनाव प्रचार में डीजे साउंड का उपयोग नहीं करेंगे, वही चुनाव चिन्ह के नाम मतदाताओं को कोई भी वस्तु या राशि वितरण नहीं करेंगे,प्रलोभन नहीं देंगे। बल्कि यह चुनाव साफ सुथरा ,बिना कोई दबाव यदि बिना कोई प्रलोभन दिये ही मतदान कराने में सहयोग करेंगे। उपहार रूपए पैसे नहीं देंगे ,अन्यथा अचार
संहिता उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है ।वही सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के दिए गए निर्देशानुसार ही कार्य करने का निर्देश दी गई।
इस मौके पर जिला से आए हुए औंजरबर राहुल कांत तिवारी, वी .वी .टी . अश्लेंश तिवारी, वीएसटी अंकित प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड के प्रभारी प्रधान सहायक शैलेश कुमार
तथा नपं अध्यक्ष प्रत्याशी शोभा देवी ,मारुति नंदन सोनी,सत्येंश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे,सुमित्रा देवी के प्रतिनिधि पवन कुमार , विरेंद्र राम चंद्रवंशी,संजय कुमार सिंह, सूर्य देव माली,गिरिश पाण्डे, सहित सभी वार्डों के उम्मीदवार शामिल थे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!