आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में फैलेरिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Location: Meral

मेराल। प्रखंड क्षेत्र के बना गांव हरादाग मोड़ स्थित सोमवार को आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में फैलेरिया जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वा से आए फैलेरिया जागरूकता अभियान से जुड़े मनीष दूबे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फैलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है और समय पर उपचार नहीं होने पर शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने फैलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने, आसपास जल जमाव नहीं होने देने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फैलेरिया रोधी दवा का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने फैलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर कुमारी दीपशिखा ने विद्यार्थियों को फैलेरिया जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेंटर में संचालित चार जॉब रोल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर में 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा के साथ कम्प्यूटर, सिलाई, नर्सिंग एवं इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर, बाना हरादगा मोड़, मेराल में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने मोबाइल नंबर 8227870543 पर संपर्क की जानकारी दी है।कार्यक्रम में आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर के संरक्षक इंजीनियर रंजीत वर्मा, प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर अर्जुन कुमार यादव, जीडीए ट्रेनर पूजा कुमारी, जीडीए ट्रेनर विशाल कुमार, एसएमवीओ ट्रेनर अलका कुमारी, इलेक्ट्रिशियन ट्रेनर राहुल कुमार सहित सेंटर के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!