नगर उंटारी में बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी 168 करोड़ की स्वीकृति

Location: Ramana


रमना (गढ़वा) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने नगर उंटारी में 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तत्काल 168 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। इस राशि से नगर उंटारी में एक 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन, विशेषज्ञ डॉक्टर, और आपातकालीन सेवाओं की संपूर्ण सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

यह निर्णय भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

इसके अतिरिक्त विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने क्षेत्र के सभी नौ प्रखंडों में एमबीबीएस महिला एवं पुरुष डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की मांग भी की। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जल्द ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!