धुरकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान में 60 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)।
कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धुरकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के केतमा गांव में छापामारी कर पुलिस ने करीब 60 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम केतमा गांव पहुंची थी। वहां दुलारी बांध महुआ के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरणों को विनष्ट किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले इस धंधे में शामिल लोग फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रूप से शराब एवं गांजा की बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कार्य में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!