धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी

Location: सगमा


सगमा/गढ़वा: धुरकी पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को धुरकी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव लेखनी धौरा एवं भंडार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मद्य निषेध अधिनियम, डायन-भूत प्रताड़ना प्रतिषेध कानून तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि कई बार ग्रामीण जानकारी के अभाव में कानूनों का उल्लंघन कर बैठते हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक पुलिसिंग के माध्यम से लोगों को कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें अनजाने में होने वाले अपराधों से बचाना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजग बनाना है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। :::

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!