पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Location: कांडी


कांडी: गायत्री परिवार कांडी की ओर से सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित गायत्री महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की पहचान है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ लोगों में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
गायत्री परिवार कांडी के अध्यक्ष विजय सोनी ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति, परिवार और समाज के निर्माण से भी जुड़ा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सदाचार का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार नैतिक जागरण एवं संस्कार निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
पूर्णाहुति के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के संकल्प के साथ समाजसेवी डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने सूर्य मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध से पूरा सूर्य मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। :::

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!