विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग में दिखा उत्साह

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह एवं झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर अनुमंडल मैदान से भव्य साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मुख्य मार्ग, कचहरी परिसर, ब्लॉक मोड़ एवं जंगीपुर पावर हाउस होते हुए पुनः अनुमंडल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि साइकिल न केवल एक सस्ता और सुलभ परिवहन साधन है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने और फिट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें।
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना आवश्यक है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों से लगातार जुड़े रहने की अपील की।
झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव ने कहा कि खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साइकिल चलाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, मोटापा नियंत्रित रहता है तथा मानसिक तनाव में भी कमी आती है। उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बाला रानी देवी, झामुमो नेत्री किरण देवी और वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व जिला खेल प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता एवं आयोजन प्रभारी उज्ज्वल विश्वकर्मा ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन कमलेश पांडेय ने किया।
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
एलीट ग्रुप में प्रियांजलि कुमारी प्रथम, प्रतिमा कुमारी द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सब-जूनियर ग्रुप में प्रतिमा कुमारी प्रथम, सुषमा पांडेय द्वितीय तथा रूपा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर ग्रुप में हेमा राज ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय और नंदनी पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंसानियत ट्रस्ट के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने खिलाड़ियों के बीच पानी एवं जूस का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, सूर्यदेव मेहता, महमूद आलम, तस्लीम खान, शमीम खान, सोहन उरांव, सुशील तिवारी, किशोर कुणाल, अजय कांत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!