धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की चेटे पंचायत से हुई शुरुआत, उपायुक्त ने की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

Location: Garhwa


गढ़वा जिले में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक चलने वाले अवेयरनेस एंड बेनिफिट्स सैचुरेशन कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ सोमवार को रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत से उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

उपायुक्त श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह महज एक प्रखंड स्तरीय नहीं, बल्कि जिले भर में जनजातीय समुदाय के कल्याण हेतु आयोजित जिला स्तरीय अभियान है। उन्होंने बताया कि यह अभियान भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, पीएम मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष, मनरेगा जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदाय को सैचुरेशन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन कैंपों में भाग लेने की अपील की।

जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष राशन कार्ड की समस्या, भूमि अतिक्रमण, विद्युत व पेयजल संकट, और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने इन समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

क्या है अभियान की योजना
जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA)” और “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-Janman)” की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना झारखंड के 24 जिलों के 231 प्रखंडों के 7139 ग्रामों के लगभग 49.77 लाख जनजातीय लोगों को लक्षित करती है। गढ़वा जिले में 15 प्रखंडों के 113 गांवों के 96,724 व्यक्तियों को इस अभियान के तहत लाभान्वित किया जाना है।

इन गांवों का चयन वहां की जनसंख्या में 50% या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति की भागीदारी के आधार पर किया गया है। अगले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, स्किल डेवेलपमेंट, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर, उज्ज्वला योजना, आदि सहित 25 से अधिक योजनाओं को अभियान के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।

अन्य वक्ताओं की बातें
अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उन गांवों तक पहुँचे, जहां जनजातीय आबादी अधिक है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने रमकंडा क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं—जैसे पेयजल, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं आदि—को लेकर उपायुक्त से समाधान की मांग की।

विभिन्न विभागों की भागीदारी
कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। जेएसएलपीएस द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील की गई। मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और गर्भवती महिलाओं के गोद भराईअन्नप्राशन की रस्म भी पूरी कराई।

उपायुक्त द्वारा महिला समूहों को स्वीकृत ऋण की राशि के प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमकंडा, संबंधित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!