संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सास-बहू ने एक-दूसरे पर लगाया जहर देने का आरोप

Location: Ranka

रंका (गढ़वा), सोमवार

रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की मौत सोमवार की अहले सुबह संदिग्ध हालात में हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात घर में सभी के लिए मुर्गा-भात बना था। उसका अपनी सास से विवाद चल रहा था। पत्नी का दावा है कि सास ने उसे रास्ते से हटाने के इरादे से मुर्गे में ज़हरीला पदार्थ मिला दिया था, लेकिन गलती से वही खाना उसके पति बुधनाथ सिंह को परोस दिया गया। सभी लोग खाना खाकर सो गए, लेकिन सुबह करीब चार बजे बुधनाथ को पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक की मां ने इस घटना के लिए बहू को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बहू ने ही जहरीला पदार्थ खिलाकर बेटे की हत्या की है।

फिलहाल, रंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!