देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए गए दिल्ली, पुलिस लाठी चार्ज में हुए थे घायल

Location: रांची

रांची : जेबीकेएसएस के युवा छात्र नेता और रांची लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके देवेंद्र महतो की तबीयत बुधवार को कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।
देवेंद्र महतो 19 जुलाई को पुलिस लाठी चार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था । देवेंद्र महतो सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठी चार्ज किया था। इसमें कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। देवेंद्र महतो को भी काफी चोट लगी थी। घायल अवस्था में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर आज दिल्ली रेफर कर दिया गया।
इधर, पुलिस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने और पुलिस के साथ उलझने के मामले में देवेंद्र महतो सहित 150 सहायक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!