दुःख की घड़ी में सहारा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने तीन शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना और सहायता

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को मेराल थाना क्षेत्र के अकलबानी गांव और कांडी थाना क्षेत्र के अधौरा व चंद्रपुरा गांव का दौरा किया। उन्होंने तीन अलग-अलग दुखद घटनाओं में दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सहायता का आश्वासन दिया।

पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के परिजनों से मुलाकात

मंत्री ठाकुर अधौरा गांव पहुंचे और दिवंगत पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के परिवार से मिले। पत्रकार का हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री ने उनके परिवार को 1 लाख रुपए का चेक और श्राद्ध के लिए 25 हजार रुपए नकद सहायता दी। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र मिश्रा के घर पहुंचे

मेराल थाना क्षेत्र के अकलबानी गांव निवासी जितेंद्र मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंत्री ने उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मृतक राहुल तिवारी उर्फ मिट्ठू के घर पहुंचे

मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहिजना के पूर्व वार्ड पार्षद सत्यवती देवी के पुत्र राहुल तिवारी के निधन पर चंद्रपुरा गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मौके पर मंत्री के साथ ज़िला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रवक्ता धीरज दुबे, अध्यक्ष तनवीर आलम समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!