दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ हेतु बंशीधर मंदिर में श्रद्धा संग विशेष पूजा, विधायक ने की मंगलकामना

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा : श्री बंशीधर नगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विश्वविख्यात बंशीधर मंदिर में शनिवार को विशेष पूजन-अर्चन और हवन का आयोजन किया गया। पूजा वैदिक विधि-विधान के अनुसार पंडित श्रीकांत मिश्रा और आचार्य सत्यनारायण मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं है और वे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी स्थिति को लेकर पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है।

विधायक ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और आदिवासियों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। बंशीधर मंदिर में की गई यह पूजा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की सामूहिक कामना है।

पूजन कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देववरिष्ठ झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेयप्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेयकामता प्रसादप्रदीप सिंहकिरण देवीउषा देवीकमलेश मेहतानिर्मल पासवानमनोज डॉन समेत सैकड़ों श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!