दिवंगत पत्रकार आशुतोष के परिजनों से मिले पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही

Location: कांडी

कांडी(प्रतिनिधि) : बिंदास न्यूज गढ़वा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन को लेकर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अपार दुख की इस घड़ी में आप सब अकेले नहीं हैं। हम सभी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं। इस तरह अचानक आशुतोष जी के चले जाने से पूरे जिले को अपार क्षति हुई है। आज केवल पत्रकारिता जगत ही नहीं सभी वर्ग के लोग उनके निधन से काफी मर्माहत हैं। इस बहुत बड़ी क्षति की भरपाई कभी संभव नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि हिन्दुस्तान में पत्रकारिता करते थे उसी समय मेरा आशुतोष से गहरा संबंध था। यह नेता व पत्रकार का नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता था। उन्होंने आशुतोष के पिता वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन सिन्हा से कहा कि आपको साहस से काम लेते हुए इस बेहद विषम परिस्थिति का सामना करना है। क्योंकि अब बच्चों को आपही को संभालना है। इस मोके पर भाजपा के हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, पूर्व प्रमुख व प्रमुख संघ के राज्याध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, मुखिया विनोद प्रसाद व सिंदुरिया पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, पंकज जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!