दिवंगत पत्रकार आशुतोष के शोकाकुल परिजनों से मिलकर महामंडलेश्वर जी ने दी सांत्वना

Location: Garhwa

कांडी (प्रतिनिधि): विद्या कुंड श्रीराम धाम अयोध्या के महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री प्रेमशंकर दास जी महाराज ने दिवंगत युवा पत्रकार आशुतोष रंजन के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शास्त्रीय दृष्टांतों के साथ सांत्वना दी।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 25वें मानस महायज्ञ का नेतृत्व कर रहे महामंडलेश्वर जी महाराज ने कहा कि प्रारब्ध को स्वीकार करना ही जीवन का सत्य है। उन्होंने कहा कि जैसे केशव ने अभिमन्यु को रोकने के बजाय प्रारब्ध को स्वीकार किया, वैसे ही आशुतोष ने अपनी छोटी-सी उम्र में अपनी कीर्ति पताका फहराई। उनकी कमी से पूरा जिला और प्रमंडल मर्माहत है।

महाराज जी ने आशुतोष के पिता को धैर्य धारण करने और उनके बच्चों में आशुतोष को देखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह समय आपका मनोबल मजबूत करने का है और परिवार की जिम्मेदारी निभाने का। साथ ही उन्होंने पूरे परिवार को महाप्रसाद प्रदान कर ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!