
Location: Garhwa

गढ़वा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस काली मंदिर से रंका मोड़ तक ढोल-नगाड़ों के साथ निकला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जनता द्वारा मोदी की गारंटी पर भरोसा जताने और भाजपा को सत्ता में लाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने से वहां की जनता को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, गढ़वा पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे, मनीष गुप्ता, रविंदर जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, रितेश चौबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, शिवनारायण चंद्रा, ब्रजेश धर दुबे, लखन गुप्ता, टीनकू गुप्ता, धनंजय गोंड, विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सोनी, मनोज महतो, बबलू कुशवाह, राजू कुमार, विनय चंद्रवंशी सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।