दिनदहाड़े गोलीकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Location: Garhwa


श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बोकारो निवासी संदीप कुमार सिंह और उसकी प्रेमिका रजनी मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में नरखोरिया गांव निवासी स्व. जय गोविंद महतो के 50 वर्षीय पुत्र उमेश मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक ग्राहक बनकर आया और सिगरेट-गुटखा मांगने लगा। इसी दौरान उसने अचानक हथियार निकालकर उमेश मेहता पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी और आर-पार हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाद में गढ़वा रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को गढ़वा-शाहपुर रोड स्थित बोगंशी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
प्रेम प्रसंग बना वारदात की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि इस गोलीकांड की जड़ में प्रेम प्रसंग था। रजनी मेहता और संदीप कुमार सिंह की दोस्ती वर्ष 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
इसी बीच रजनी के परिवार ने उसकी शादी उमेश मेहता के बड़े बेटे अभय मेहता से तय कर दी। रजनी इस शादी से खुश नहीं थी और इसे रोकना चाहती थी। इसी योजना के तहत उसने अपने प्रेमी संदीप को बोकारो से बुलाया।
संदीप 27 मार्च को मोटरसाइकिल से गढ़वा पहुंचा और एक होटल में ठहरा। 28 मार्च की सुबह वह रजनी द्वारा बताए गए लोकेशन पर उमेश मेहता के घर पहुंचा। उसका असली निशाना अभय मेहता था, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
अभय के नहीं मिलने पर संदीप ने मौके पर मौजूद उसके पिता उमेश मेहता को गोली मार दी और फरार होने की कोशिश करने लगा।
इलाके में दहशत, पुलिस सतर्क
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि पूरे मामले का खुलासा भी कर दिया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!