दामाद से संबंधों के विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने भी खाया जहर

Location: Bhavnathpur

गढ़वा। जिले के भवनाथपुर टाउनशिप में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और खुद भी सल्फास खा लिया।

मृतका की पहचान रेशमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेशमा का अपने ही दामाद मनु डोम से प्रेम संबंध था। दोनों ने कुछ माह पूर्व गुप्त रूप से शादी भी कर ली थी। इसी बात को लेकर बुधवार को पति संजय डोम और पत्नी रेशमा के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर संजय ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने जहर खा लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

परिजनों ने बताया कि संजय की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी बिट्टू की शादी तीन वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के ओबरा में मनु डोम के साथ हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद ही रेशमा को अपने दामाद मनु डोम से प्रेम हो गया और दोनों ने विवाह कर लिया। रेशमा पिछले कुछ माह से दामाद के साथ ओबरा में रह रही थी, लेकिन दो दिन पूर्व ही भवनाथपुर लौटी थी। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हुआ और यह घटना घटित हो गई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!