‘द अक्षर पब्लिक स्कूल’ में बसंत पंचमी उत्सव, नाटक और संगीत की शानदार प्रस्तुति

Location: Manjhiaon

मझिआंव:बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ‘द अक्षर पब्लिक स्कूल’ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने नाटक व संगीत के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, मदन मोहन केसरी और जायंट्स क्लब के मुजिब खां द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि अलख नाथ पांडेय ने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को अनुशासन में रखने और शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए ‘द अक्षर पब्लिक स्कूल’ की प्रशंसा की और विद्यालय निदेशक रंजीत कुमार के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ‘दहेज प्रथा’, ‘लहर-लहराए रे मेरा तिरंगा’, ‘आजाद हिंद फौज’ जैसे नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। ‘दहेज प्रथा’ नाटक में दहेज न देने के कारण एक बेटी की दर्दनाक हत्या की कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। वहीं, ‘आजाद हिंद फौज’ की प्रस्तुति ने देशभक्ति की भावना से सबको अभिभूत कर दिया।

एलके पब्लिक स्कूल के निदेशक ललन शाह ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने संघर्षों को साझा करते हुए अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और खेल-कूद में रुचि बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन सोनू और नितेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, संजय कुमार सिंह, परीखा विश्वकर्मा, वसंत चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, आनंद विश्वकर्मा, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!