तेज रफ्तार टेंपू पलटने से एक युवक की मौत, सात गंभीर घायल; चालक हादसे के बाद फरार


बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम तुलसीदामर घाटी के समीप एक तेज रफ्तार टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 35 वर्षीय युवक राकेश चंद्रवंशी की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के सिलिदाग ग्राम निवासी राकेश चंद्रवंशी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घायलों में सिलिदाग ग्राम के विजय बैठा व उनकी पत्नी संगीता देवी, नीरज कुमार, केतार थाना क्षेत्र के ताली ग्राम निवासी अजीत कुमार, केतार ग्राम निवासी भगवंती देवी, बक्शीपुर निवासी बिशुनदेव राम और खरौंधी थाना क्षेत्र के कुपा ग्राम निवासी कैलाश भुइंया की पुत्री गीता कुमारी शामिल हैं।

घटना के बारे में घायलों ने बताया कि सभी लोग टेंपू से भवनाथपुर से बंशीधर नगर आ रहे थे। तुलसीदामर घाटी के पास तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण टेंपू पलट गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद टेंपू चालक ने घायलों की मदद करने की बजाय, टेंपू को उठाकर मौके से फरार हो गया। चालक की इस क्रूरता की लोगों ने कड़ी निंदा की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!