तीखे मोड़ पर कमांडर जीप ने मारी टक्कर, बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: खरौंधी-भवनाथपुर मुख्य पथ पर मकरी बरवा बांध के समीप एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कमांडर जीप सवार ने घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान चंद्रावती देवी, उनके पुत्र गोविंद राम और भतीजा बबलू कुमार के रूप में हुई है। सभी घायल खरौंधी बाजार मरवा के निवासी हैं। शुक्रवार को ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर खरौंधी से भवनाथपुर जा रहे थे। मकरी बरवा बांध के तीखे मोड़ पर पीछे से आ रही कमांडर जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कमांडर जीप मकरी निवासी रामदयाल यादव की बताई जा रही है, जो शादी की बारात में बुकिंग के लिए जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!